पंजाब डैस्क (Arti) : अकाली दल के विधायक की आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा के बीच अहम खबर सामने आई है। बंगा से अकाली दल विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खी मुख्यमंत्री भगवंत मान से 2 दिन में 2 बार मुलाकात कर चुके हैं। कि शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता सुखविंदर सिंह सुक्खी आने वाले समर्थन मर्थ में आप पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान से उनकी मीटिंग एक घटा 15 मिनट तक चली है लेकिन इस दौरान उनकी पार्टी बदलने की कोई बात नहीं हुई है। सी.एम. से मुलाकात के दौरान उन्होंने सिर्फ अपने हल्के के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आप को सत्ता में आए हुए 2 साल हो गए हैं अगर पार्टी में जाना ही होता तो कब के चले जाते।
विधायक सुखविंदर सुक्खी ने अधिक विस्तार से बताया कि उनकी सी.एम. सान से 2 बार मुलाकात हुई है। एक बार शनिवार को जब सी.एम. मान खटकड़कला में म्यूजियम की उद्घाटन में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने सी.एम. को सारी बातें बताई और फिर वह चले गए। इस दौरान एक गड़बड़ी हो गई और डीसी के स्टाफ को लगा कि सुखविंदर सुक्खी उनसे मिलना चाहते हैं तो वे बोले कि अगले दिन बजे रिहायल पर आएं। इसके कारण उन्हें अगले दिन सी.एम. हाऊस में 4 बजे मुलाकात के लिए बुलाया गया। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने अपने हल्के के मुद्दों पर चर्चा की। सुखविंदर सुक्खी ने बताया कि पहले ही सी. एस. माल से कहा था कि उनसे मुलाकात होगी, और उन्होंने अपनी पार्टी के विधायक से इस बारे में बात की है।

















