अमृतपाल सिंह की पत्नी पहुंची डिब्रूगढ़ जेल

0
49

जालंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर): पंथक सीट खडूर साहिब से बड़ी जीत हासिल करने के बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर पहुंच गई हैं,जहां उनकी मुलाकात अमृतपाल सिंह से होगी। लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद किरणदीप कौर अमृतपाल सिंह से मिलने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची हैं।लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से आजाद मैदान में उतरे अमृतपाल सिंह ने यहां ऐतिहासिक जीत हासिल की है। खडूर साहिब के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। जेल में रहने के बावजूद अमृतपाल ने यहां करीब 2 लाख के अंतर से जीत हासिल की है।

अमृतपाल सिंह की ये जीत पंजाब की सबसे बड़ी जीत है। अमृतपाल को यहां 404430 रिकॉर्ड वोट मिले जबकि उनके विरोधी कुलबीर जीरा को 207310 वोट, वहीं आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को 194836 वोट मिली। इसके अलावा अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा महज 86416 वोटों पर सिमट गए। अमृतपाल के माता-पिता ने अपने बेटे की जीत के लिए देश को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पूरे पंथ और पंजाब के लिए खुशी की बात है, लेकिन उन्होंने यह भी अपील की कि 6 जून तक कोई भी किसी भी तरह का जश्न न मनाए क्योंकि हमारा शहीदी दिवस चल रहा है। उनके द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा और भोग 6 जून को होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारे शहीद सिंहों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद नशा, बंदी सिंह और बेअदबी के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here