जालंधर/अमृतसर(नवनीत कौर) : अमृतसर के तरनतारन रोड पर बाबा नोध सिंह समाध के नजदीक एक कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर होने की खबरसामने आई है। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत होगी है और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कार के परखच्चे उड़ चुके थे। इस दौरान पुलिस ने मोके पर पहुंच कर आसपास के लोगों की मदद से ड्राइवर को कार से बाहर निकाला । मोके पर मौजूद लोगो के अनुसार कार चालक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वह सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए।मृतक कार चालक की पहचान साहिब प्रीत के रूप में हुई है और वह अजीत नगर, सुल्तान विंड रोड, अमृतसर का रहने वाला है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच लोगों ने अमृतसर से तरनतारन रोड को चौड़ा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


















