अमृतसर में गन पॉइंट पर बैंक में लूट

0
52

जालंधर/अमृतसर(नवनीत कौर) : पंजाब के जिला अमृतसर से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के तरनतारन रोड स्थित आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में लूटेरों द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार बदमाश हथियारों के बल पर बैंक में घुसे, जिन्होंने बैंक से करीब 20 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, जिन्होंने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here