जालंधर/होशियारपुर(नवनीत कौर) : पंजाब में विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक टांडा उड़मुड़ से मामला सामने आया है जहां अमेरिका भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 13 लाख रुपए ठगने वाले पति-पत्नी के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। टांडा पुलिस प्रमुख रमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का शिकार हुए जोधवीर सिंह के बयानों के आधार पर नितिन महे जालंधर और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। अपने बयान में जोधवीर सिंह ने कहा कि उसने अमेरिका जाने के झांसे में आकर उक्त पति-पत्नी को 13 लाख रुपए दिए थे। लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। थानेदार बलबीर सिंह अब आगे की करवाई कर रहे हैं।


















