अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने संभाला मोर्चा,पंजाब के ‘आप’ कैंडिडेट की बैठक बुलाई

0
44

जालंधर/लुधियाना(नवनीत कौर): लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के ‘आप’ कैंडिडेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 4 बजे होगी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में विधायक और हल्का इंचार्ज भी शामिल होंगे। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए ‘आप’ के लुधियाना से उम्मीदवार विधायक अशोक पराशर पप्पी लुधियाना के विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।जरुरी बात यह है की लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने गत दिन अपने पंजाब के उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची जारी की थी। आपको बता दें कि आप ने पंजाब में 13 सीटों पर अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here