जालंधर (आरती ) : अली मोहल्ला में दिन-दिहाड़े चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने एक घर से ढाई लाख की नकदी और 4 तोले सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। पीड़ित परिवार के अनुसार, महिला अपने पति को अस्पताल ले गई थी और उनका बेटा काम पर था, इसी दौरान चोरों ने ताले तोड़कर घर में चोरी की।

पुलिस को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने निवासियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

















