जालंधर (sneha) : आज जालंधर शहर में क्रिसमिस के मद्देनजर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने 24 मुख्य मार्ग को डायवर्ट किया है। ये शोभायात्रा पादरी जतिंदर सारोवर के नेतृत्व में निकाली जाएगी। जोकि चर्च ऑफ साइन एंड वंडर्स से शुरू होगी। वहां से शोभायात्रा जालंधर-नकोदर हाईवे टीवी टावर, कॉलोनी खांबरा कॉलोनी, से होते हुए वडाला चौक, श्री गुरु रविदास चौक, यहां भगवान श्री वाल्मीकि चौक के पास से निकाली जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस यात्रा में करीब 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसे देखते हुए सुबह 10 से लेकर रात 10 बजे तक इस शोभा यात्रा में ईसाई समुदाय के लगभग 18 से 20 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।


















