जालंधर (sneha) : पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान आज गुरुवार को जालंधर में होंगे। सीएम इस दौरान जालंधर के मॉडल टाउन स्थित दयानंद मॉडल स्कूल में आयोजित किए गए कार्यक्रम ‘धीयां दी लोहड़ी’ में शामिल होंगे। स्कूल द्वारा उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया है। DAV कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव अरविंद घई भी उपस्थित रहेंगे।
दयानंद मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कुमार ने कहा- स्कूल प्रांगण में लड़कियों के लोहड़ी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य मेहमान के रूप में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार जब CM के आने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत पूरे एरिया की सुरक्षा बढ़ा दी थी। कार्यक्रम वाली जगह के आसपास पुलिस नाकाबंदी करवा दी है। पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।


















