आदमपुर में पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप से कार लूट ले गए लुटेरे

0
46

जालंधर (sneha) : पंजाब में आए दिन लूट, चोरी व फायरिंग की वारदातें हो रही हैं। लोगों के मन से पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है। आरोपी बेझिझक अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अभी-अभी आदमपुर से सामने आया है जहां अज्ञात युवकों ने पेट्रोल पंप पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मामला आदमपुर नजदीक गांव उदेसिया स्थित पेट्रोल पंप का है जहां आढ़तिए से अज्ञातक युवक कार छीन फरार हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार आढ़ती पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए पहुंचा था तो तभी अज्ञात युवकों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। और कार को घेर लिया। कार सवार आढ़तियों को घायल कर युवक कार छीन कर फरार हो गए। उक्त सारा मामला पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल, उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस CCTV को कब्जे में लेकर गहराई से कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच करेगी। सूचना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने कुछ ही देर बाद कार बरामद करली गई है पर लुटेरे अभी भी फरार है। पीड़ित आढ़तिए की पहचान विवेक चड्ढा के रूप में हुई है। वह सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here