आप नेता संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद सी.एम. मान ने किया ट्वीट

0
75

पंजाब डेस्क: आप नेता संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद सी.एम. मान ने ट्वीट कर व्यंग्य कसा है। उन्होंने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है.. संजय सिंह को जमानत मिल गई.. सच दफन हो सकता है लेकिन सच कभी नहीं मरता..इंकलाब जिंदाबाद।

बता दें कि आज उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दिया है। ई.डी. ने कहा कि अगर संजय सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here