पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनाव की चर्चा चर्चा में है और राजनीतिक दायरे में हलचल है। इसी बीच, जालंधर में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, विनीत धीर ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस निर्णय की घोषणा की है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि वह अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
पहले भी, जालंधर से सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू और वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो लिया था।
















