ईद के मोके पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कई प्रमुख हस्तियां हुई शामिल

0
55

जालंधर(नवनीत कौर) : आज मुस्लिम भाईचारे द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। यह त्योहार जालंधर में भी मनाया गया। इस मौके पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पुलिस के उच्च अधिकारियों के अलावा शहर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के लोगों के साथ ईद की खुशी मनाई और एक दूसरे के गले मिल कर बधाई दी।इस मौके पर जालंधर से नए चुने गए सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, ए.डी.जी.पी. एम.एफ. फारूकी के अलावा शहर की अन्य प्रमुख हस्तियों ने इसमें भाग लिया और एक साथ ईद की खुशियां सांझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here