जालंधर (आरती ) : ऋषभ कुमार बादशाह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार वालों व अन्य लोगों ने नम आंखों से बादशाह को अंतिम विदाई दी। आपको बता दें कि 2 नवंबर (शनिवार) को देर शाम शहर के अंदरूनी बाजार खिंगरा गेट में पुरानी रंजिश के चलते एक कांग्रेसी नेता के चहेतों ने 2 एक्टिवा सवार युवकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें ऋषभ कुमार बादशाह की अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बदमाशों मनु कपूर उर्फ मनु कपूर ढिल्लू, तोता व अन्य ने अपने साथियों के साथ शनिवार देर शाम फायरिंग की थी। जिसमें ऋषभ उर्फ बादशाह निवासी अली मोहल्ला की मौत हो गई थी।


















