ऋषिकेश के गीता कुटीर घाट में डुबी दो किशोरिया

0
51

जालंधर/ऋषिकेश(सिमरन) :बता दे की उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां 2 किशोरियां गंगा में डूब गई हैं। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लड़कियों की खोजबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, हरिपुर कलां स्थित गीता कुटीर घाट में नहाने के दौरान 2 किशोरियां डूब गई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ है। बताया गया कि बीते दिनों लगातार बारिश के कारण घाट में जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में टीमों द्वारा बच्चियों को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि घाट में नहाने के दौरान डूबी लड़कियों की पहचान साक्षी (15 वर्ष) और वैष्णवी (13 वर्ष) बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here