जालंध (आरती ): बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बिना शादी के दो बेटियों को गोद लेकर मां बनने की बेहतरीन मिसाल कायम की है। 2000 में 21 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली बेटी *रेनी* को गोद लिया। इस फैसले से उनकी मां नाराज थीं लेकिन उनके पिता ने उनका पूरा समर्थन किया. 2010 में दूसरी बेटी अलीसा को गोद लेने के लिए सुष्मिता ने 10 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी, क्योंकि भारतीय कानून इसकी इजाजत नहीं देता था। उनके पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया। सुष्मिता कहती हैं, ”मेरे पिता और भारत की व्यवस्था ने इसे संभव बनाया।” अपने 49वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस की प्रेरणादायक यात्रा को तारीफों के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है














