जेबीडी ब्यूरो : बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर : और यूट्यूबर एल्विश यादव पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एल्विश यादव पर रेव पार्टी करने का आरोप है. इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हरियाणा सरकार पर हमला बोला है.
स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “अभी खबर में देखा कि Youtuber Elvish Yadav पर FIR हुई है. आरोप है कि ELVISH ‘रेव पार्टी’ करवाता है, जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है. इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करता है. एक तरफ साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है. इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियाँ मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी. वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं.

















