करीब 14 वर्ष की लड़की के साथ कथित रूप में किया गया दुष्कर्म

0
37

जालंधर/फिरोजपुर(नवनीत कौर) : फ़िरोज़पुर के थाना मक्खू की पुलिस ने करीब 14 वर्ष की लड़की के साथ कथित रूप में दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सुखविंदर उर्फ और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ आईपीसी के अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।यह जानकारी देते हुए थाना मक्खू के एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित लड़की सुमनप्रीत कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुखविंदर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे जरूरी काम के बहाने उसके दादके गांव अमीर शाह से मोटरसाइकिल पर बिठाकर अमृतसर होटल में ले गया जहां पर सुखविंदर ने उसके साथ कथित रूप में दुष्कर्म किया और उसे मल्लांवाला में छोड़कर चला गया और धमकी देकर गया के कि जो करना है कर लो। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ करवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here