कर्नाल: कर्ज में डूबा हरियाणा का युवक, अमेरिका में किडनी फेल होने से मौत, परिवार पर बढ़ी आर्थिक मुसीबत

0
58

कर्नाल के मूनक खंड के बाल राजपूताना गांव का युवक सन्नी, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका गया था, किडनी फेल होने के कारण अचानक अपनी जिंदगी हार गया। मृतक के भाई ने बताया कि विदेश भेजने के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से कर्ज भी लिया था। सन्नी अभी अपनी नई जिंदगी में अच्छी तरह से सेटल भी नहीं हुआ था कि उसकी अचानक मौत हो गई।

परिवार पर आर्थिक संकट
सन्नी के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी नाजुक है। परिवार ने अपने गांव में स्थित घर का प्लॉट बेचकर और कर्ज लेकर लगभग 40 लाख रुपये जुटाए थे, ताकि सन्नी को विदेश भेजा जा सके। लेकिन जैसे ही वह अमेरिका पहुंचा, उसकी सेहत बिगड़ गई और किडनी फेल होने के कारण उसकी मौत हो गई।

विदेश में दुखद अंत
सन्नी अप्रैल 2024 में टूरिस्ट वीज़ा पर कनाडा गए थे। वहां तीन महीने रहने के बाद अगस्त माह में डंकी मार्ग से अमेरिका पहुंचे। अमेरिका में ही उनकी तबीयत खराब हो गई और उनका निधन हो गया। आर्थिक तंगी में फंसे परिवार ने निर्णय लिया कि अमेरिका में ही सन्नी का अंतिम संस्कार किया जाए। इस कठिन समय में अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय की मदद से यह काम संपन्न किया जा रहा है।

यह घटना न केवल परिवार की आर्थिक परेशानियों को उजागर करती है, बल्कि यह उन युवाओं के लिए चेतावनी भी है जो विदेश जाकर बेहतर जिंदगी की चाह रखते हैं कि अपने और परिवार की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here