जालंधर (sneha) : जालंधर से एक दुखद खबर सामने आइ है। थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते अर्जुन नगर में मंगलवार दोपहर से लापता लड़की का आध जला शव घर के पास से मिला है। जिसके बाद इलाके में डर का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 18 वर्षीय रागिनी के रूप में हुई है। जो की दसवीं क्लास की छात्रा है। उसके पिता किशोरी लाल की ई रिक्शा चलाने का काम करते हैं। कल दोपहर से ही रागिनी घर से लापता थी। जिसके बाद देर शाम को परिवार की ओर से थाना बस्ती बाबा खेल में शिकायत दर्ज करवाएगी। बता दे की आज सुबह करीब 8:30 बजे परिवार को रागिनी का घर के पास से शव मिला। मौके पर एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल अपनी टीम के साथ पहुंचे। हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है।


















