कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की

0
61

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएस शर्मिला रेड्डी और बिहार के कटिहार से तारिक अनवर को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस की इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं। वह आंध्र प्रदेश की कडप्पा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंग। कांग्रेस की 17 उम्मीदवारों की इस नवीनतम सूची में ओडिशा से 8, आंध्र प्रदेश से 5, बिहार से 3 और पश्चिम बंगाल से 1 प्रत्याशी शामिल है। बिहार की किशनगंज सीट से मोहम्मद जावेद और कटिहार से तारिक अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया ह। भागलपुर सीट से अजीत शर्मा पार्टी के उम्मीदवार होंग।

आंध प्रदेश की काकीनाडा सीट से कांग्रेस ने एमएम पल्लम राजू, राजमुंदरी से गिडुगू रुद्र राजू, बापाटला (सुरक्षित) सीट से जेडी सलीम, कुर्नूल सीट से पीजी रामपुल्ला यादव को टिकट दिया है. कांग्रेस ने ओडिशा की बाड़गढ़ (एसटी) सीट से संजय भोई, सुंदरगढ़ (एसटी) सीट से जर्नादन देहुरी, बोलंगीर से मनोज मिश्रा, कालाहाड़ी से द्रौपदी मांझी, नबरंगपुर से भुजबल मांझी, कंधमाल से अमीर चंद नायक, बेहरामपुर से रश्मी रंजन पटनायक, कोरापट (एसटी) से सप्तगिरी शंकर को टिकट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here