किसान आंदोलन : किसानो ने फिर से सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, नैशनल हाईवे किया जाम

0
40

Edited By : Sneha Das

एक बार फिर किसानो ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठन गन्ने के रेट में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस संबंध में बीकेयू दोआबा प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने अधिक से अधिक किसानों से इस धरने में शामिल होने की अपील की है। यह विरोध प्रदर्शन धानोवाली गेट के पास किया जा रहा है, जिसके चलते जालंधर-फगवाड़ा-लुधियाना मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।

किसान नेता ने कहा की कोई भी किसान हाईवे बंद करने के हक में नहीं है। सरकार को जगाने के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। सरकार की वजह से गन्ना किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार मिल चलाने नहीं दे रही है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। क्योंकि किसानों की गन्ने की फसल तैयार है और सरकार ने मिलें अभी तक नहीं खोली। ना ही गन्ने के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।

किसान बोले कि हमारी किसी को परेशान करने की कोई मंशा नहीं है, लेकिन सरकार के साथ इन मुद्दों को लेकर मीटिंग भी की गई थी मगर उनके द्वारा कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला गया। जिसके चलते मज़बूरी में हाईवे जाम करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here