किसान अंदोलन का आज 5 वा दिन , हरयाणा मे करेंगे ट्रेक्टर मार्च

0
65

किसान आंदोलन का आज (17 फरवरी) को पांचवां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब का बड़ा किसान संगठन BKU (उगराहां) भी आंदोलन में आ गया है। कल से 2 दिन के लिए वे पंजाब के सभी टोल फ्री कराएंगे। इसके अलावा पंजाब भाजपा नेता पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लो के घर का घेराव करेंगे। हरियाणा में BKU (चढूनी) तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी।

किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार (18 फरवरी) चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई। किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। सरकारी बसें भी नहीं चलीं। हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए। वहीं हरियाणा पुलिस ने किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और उनके 5 साथियों पर FIR दर्ज की है। उन पर पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here