पंजाब और हरियाणा के किसान केंद्र सरकार से एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच खनौरी बॉर्डर पर हुए झड़पों में 21 साल के एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई है। वहीं 12 पुलिस कर्मी घायल हैं। जिसके बाद किसान नेताओं ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च 2 दिनों के लिए रोक दिया है।
राजिंदरा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एचएस रेखी ने कहा कि मृतक प्रदर्शनकारी किसान की पहचान शुभकरण सिंह के रूप में हुई है, जिनकी सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गई। किसानों का दावा है कि पुलिस से झड़प की वजह से युवा किसान की मौत हुई है।


















