कुछ दिन पहले लगाए AC फटने से घर में हुआ धमाका

0
53

जलंधर/डेराबस्सी(नवनीत कौर) :पंजाब के डेराबस्सी के विश्वकर्मा मोहल्ला में पहली मंजिल पर चल रहा एसी अचानक फट गया, जिससे घर में आग लग गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, आग लगने के बाद हॉल में पालतू कुत्ता जाली का दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। वहीं शोर मचने पर आस-पास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिन्होंने आग पर काबू पाया।जानकारी देने वाले पीड़ित कृष्ण कुमार बल्ला ने बताया कि 3-4 दिन पहले लगा नया ए.सी. पहली मंजिल के हॉल में चल रहा था और कुत्ता अंदर था, परिवार के लोग नीचे थे। सुबह करीब 11:30 बजे एसी फट गया, जिससे सोफे पर आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से घर में रखे सोने के आभूषण, एलईडी, मंदिर, कीमती सोफा और अन्य सामान जल गया। जिससे उन्हें करीब साढ़े 6 से 7 लाख का नुकसान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here