केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब से सांसद कंग का बड़ा बयान

0
45

जलंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर) : श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सी. बी.आई. द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर पर दिया बड़ा बयान। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि वे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं।कंग ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, उससे भाजपा घबरा गई है। इसी के चलते अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल को पहले ई.डी. ने गिरफ्तार किया और बाद में झूठे केस में सी.बी. आई. ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पूरी तरह सियासत से प्रेरित है। लगातार देश की एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अदालत पर पूरा भरोसा है, हमें इंसाफ जरूर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here