केजरीवाल सरकार की बढ़ीं मुश्किलें

0
43

जालंधर/दिल्ली (sneha) : दिल्ली में केजरीवाल सरकार की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली हैं। निजी प्रयोगशालाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक द्धारा फर्जी जांच का परामर्श दिए जाने के आरोपों को लेकर एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। राज निवास के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाओं की कथित आपूर्ति की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसमें कहा गया था कि ये दवाएं ‘गुणवत्ता मानक जांच’ में खरी नहीं पाई गईं। मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली सरकार द्वारा संचालित किये जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक ‘‘पिछले साल सामने आया था कि चिकित्सक मोहल्ला क्लीनिक में नहीं आ रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें उपस्थित दिखाया जा रहा था। उनकी अनुपस्थिति के बावजूद मरीजों को जांच और दवाएं लिखी जा रही थीं। बाद में, पाया गया कि ‘‘फर्जी” रोगियों पर परीक्षण किए गए थे। इसके संबंध में ही सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं।” इस मामले पर सत्तारूढ़ AAP की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here