नेशनल डेस्कः उत्तरी केरल के कोझिकोड जिले में शुक्रवार को एक खाली प्लॉट से दो लोगों के शव बरामद किए गए। साथ ही, तीसरे व्यक्ति को भी संदिग्ध रूप से नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन के कारण बेहोश पाया गया।
मामला सामने आया जब स्थानीय लोगों ने एडचेरी पुलिस थाने की सीमा के तहत आने वाले नेल्लाचेरी के पास खाली पड़े प्लॉट में दो शव देखे। पुलिस ने सिरिंज भी बरामद की हैं, जो मामले में नशीले पदार्थों के संभावित इस्तेमाल का संकेत देती है।
पुलिस ने बताया कि मृतक रणदीप (28) और अक्षय (27) कोझिकोड जिले के रहने वाले थे। तीसरे व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि जांच जारी है।
















