कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की सजा पर लगा रोक, गणतंत्र दिवस पर लहरायेंगे झंडा

0
58

पंजाबू के कैबिनेट मंत्री अमन अरोडा को संगरूर जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 15 साल पुराने पारिवारिक मामले में हुई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में साफ हो गया है कि अब अमन अरोड़ा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में तिरंगा फहरा पाएंगे।

बुधवार को अरोड़ा से जुड़े केस की करीब आठ घंटे तक सुनवाई संगरूर जिला अदालत में चली थी। अदालत में सुबह 10 बजे से लगातार शाम 7 बजे तक सुनवाई चलती रही। शाम होने के चलते अदालत ने फैसला गुरुवार तक् के लिए रिजर्व रख लिया था। वहीं इस पर अरोड़ा ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने राहत के लिए भगवीन तथा अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here