जालंधर (sneha) : जनवरी महीने को लगभग एक सप्ताह शेष है, लेकिन ठंड कम नहीं हो रही है; दिन भर सर्द हवाओं से पूरा भारत ठिठुर रहा है। वहीं, घने कोहरे की नवीनतम तस्वीर भी सामने आई है, जिससे आम जीवन प्रभावित हुआ है। हाल-बेहाल करने वाली सर्दी के बीच पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिनों के लिए रैड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार, धुंध के प्रकोप और भयंकर शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।

तापमान अगले 24 घंटों में 2 डिग्री तक गिरेगा और अधिकतम भी गिरेगा। पटियाला पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, 2.8 डिग्री। वहीं बठिंडा में 4.2, पंचकूला 4.3, फिरोजपुर 5.5 डिग्री के तापमान के साथ क्रमश: ठंड में अग्रणी जिले रहे।
















