खतरों के खिलाड़ी 14′ से आसिम रियाज को विवादित बयान के कारण निकाला गया

0
41

नेशनल डेस्क : टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के प्रतिभागी आसिम रियाज को उनके विवादित बयानों और झगड़ों के कारण शो से बाहर कर दिया गया है। शो के निर्माता रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने आसिम की अनुशासनहीनता को देखते हुए यह कठोर कदम उठाया। शो के दौरान आसिम ने कई बार साथी प्रतिभागियों के साथ झगड़ा किया और ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें बाद में मेकर्स ने एडिट कर दिया।


रोमानिया में शूटिंग के दौरान आसिम ने एक झगड़े के दौरान कहा था कि वह कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते। वीडियो के मुताबिक, आसिम ने साथी प्रतिभागी अभिषेक कुमार से बहस के दौरान यह भी कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो वह कश्मीर आकर दिखाए। जब अन्य प्रतिभागियों ने आसिम को बताया कि कश्मीर भारत में ही है, तो आसिम ने फिर से दोहराया कि वह इसे भारत का हिस्सा नहीं मानते।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आसिम रियाज की कड़ी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने उनके बयान पर नाराजगी जाहिर की है और उन्हें ट्रोल किया है। अभिनेता कुशल टंडन और अर्जित तनेजा जैसी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर आसिम की आलोचना की है। हालांकि, इस विवाद पर अभी तक आसिम रियाज या शो के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आसिम के प्रशंसक इस बयान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं और उनके समर्थन में खड़े हैं। एक पुराने वीडियो में आसिम ने कहा था कि कश्मीर के दो लड़के (आसिम और उनके भाई उमर रियाज) देश का नाम रोशन कर रहे हैं और वह कश्मीर को नहीं बल्कि भारत को मानते हैं।

इस विवादित स्थिति ने शो के दर्शकों और सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दिया है। अब देखना यह होगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या प्रतिक्रियाएं आती हैं और क्या आसिम या शो के निर्माता इस पर कोई स्पष्टीकरण देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here