खनौरी बार्डर पर डटे किसानों को लेकर बड़ी खबर सामने आई

0
52

जालंधर (आरती ) : खनौरी बार्डर पर डटे किसानों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। किसान जत्थेबंदियों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। पिछले 9 महीने से पंजाब और हरियाणा बार्डर पर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है।

किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। किसानों ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस करके का कि वह 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह 26 नवंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिस दिन खनोरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे उस दिन से सरकार को 10 दिन का समय दिया जाएगा। अगर कोई समाधान निकला तो ठीक, नहीं तो 6 दिसंबर को दिल्ली की और कूच करेंगे।

किसानों का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद बार्डर नहीं खओला गया है। वह 9 महीने से चुप बैठे हैं, सरकार ने कोई समाधान नहीं किया है। आगे किसानों ने कहा कि वह दिल्ली ट्रैक्टर-ट्रालियों में ही जाएंगे, क्योंकि इसमें उनका राशन व टैंट का सामान होता है। बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे पर अनशन शुरू करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here