खन्ना जिले में हुई बड़ी वारदात 3 बच्चों की माँ की हुई हत्या

0
37

जालंधर / खन्ना (दिव्या) खन्ना जिले के मलौद इलाके में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। जिसकी गांव में कई सालों से रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सतपाल कौर (37) निवासी मिसाड़ के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और FIR दर्ज कर ली। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतका तीन बच्चों की मां थी। वह परिवार चलाने में अपने पति की मदद भी करती थीं।अब बताया जा रहा है कि बब्लू 1995 से गांव में रह रहा है। वह मकान मालिक के लिए काम करता था। सतपाल कौर मनरेगा में काम करती थी। दोनों की जान-पहचान करीब 3 सााल पहले हुई थी। जिस कारण बब्लू कभी-कभी घर आता जाता था। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की भी चर्चा है। किसी बात को लेकर उनकी आपसी लड़ाई हो गई। सतपाल कौर ने गुरुवार रात करीब 8 बजे अपने परिवार के साथ खाना खाया, जिसके बाद बब्बू ने बात करने के बाहने सतपाल को घरे से बाहर बुला लिया।

गांव की सुनसान जगह पर सतपाल कौर के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। सतपाल के पति राजू ने बताया कि रात करीब 9 बजे गांव के पूर्व सरपंच ने उन्हें फोन करके इस संबंधित जानकारी दी। उसकी पत्नी की खून से लथपथ लाश मिली। राजू ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस मामले में पायल के डी.एस.पी. दीपक राए ने कहा कि जल्द ही प्रेस कांफ्रैंस करके मामला का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here