जलंदगर/फगवाड़ा (sneha) : पंजाब के जिला फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के अति व्यस्त इलाका सराफा बाजार में गुरुद्वारा साहिब में एक व्यक्ति के कत्ल करने का मामला सामने आया जिसके चलते फगवाड़ा पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर मिली जानकारी अनुसार एसएसपी जालंधर एसएसपी कपूरथला एस पी फगवाड़ा डीएसपी के अलावा और भी बड़ी गिनती में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का कत्ल देर रात किया हुआ है फिलहाल लाश गुरुद्वारा साहब के अंदर ही पड़ी हुई है और कत्ल करने वाला व्यक्ति भी उसी कमरे में मौजूद है।


















