गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी

0
43

पंजाब के कपूरथला की फगवाड़ा पुलिस ने दो ऐसे गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है जोकि फिरौती लेकर टारगेट किलिंग, दहशत के लिए हवाई फायर व गैंगवार करते थे। पुलिस ने इनके पास से नाज़ायज़ हथियार भी बरामद किए है।

एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि फगवाड़ा की एसपी रूपिंदर भट्‌टी की टीम ने बीते दिनी मेहटां पुल के पास नाकाबंदी कर दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान नवज़ोत सिंह ऊर्फ मनी बाबा पुत्र मलकीयत सिंह वासी मुसकवेद थाना कोतवाली कपूरथला व करण कुमार पुत्र अशोक वासी मुसकवेद थाना कोतवाली कपूरथला के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी क्रिमनिल मामले दर्ज है, अब भी इनके पास से एक रिवाल्वर 32 बोर व एक 315 बोर का बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिरौतियां मांगने व फिरौती लेकर टारेगट किलिंग व गैंगवार का काम करते है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों ही आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई को शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here