गैंगस्टर सागर न्यूटन की वीडियो ने पुलिस की बढ़ाई चिंता,जानिए क्या है पूरा मामला

0
75

जालंधर/लुधियाना(नवनीत कौर): जिस गैंगस्टर को पुलिस दिन रात ढूंढ रही है,उसी गैंगस्टर सागर न्यूटन की तरफ से अपलोड की गई 5 मिनट की वीडियो ने कमिश्नरेट पुलिस की चिंता बढ़ा दी है कि आखिर ,वह कहां से वीडियो बनाकर अपना मैसेज पुलिस तक पहुंचा रहा है और साइबर सैल की मदद से सागर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।न्यूटन पर कुछ समय पहले हत्या प्रयास का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वीडियो में न्यूटन कह रहा है कि पुलिस उसके परिवार के साथ धक्का कर रही है और पत्नी को धारा-302 के केस में नामजद कर रही है। वह पेश होने को तैयार है लेकिन उसकी पत्नी को पुलिस को पहले छोड़ना होगा।वीडियो में न्यूटन बोल रहा है कि वह किसी की मिन्नतें नही कर रहा, रवि ने उनकी जाति के बारे में गलत बोला था, इसी कारण उसके घर में घुसे थे ताकि उसे पता चल सके कि वाल्मीकि बिरादरी कुछ गलत सहन नहीं करती। वीडियो में न्यूटन पुलिस द्वारा उसका एनकाऊंटर किए जाने का दावा कर रहा है वहीं यह भी कह रहा है कि उसके पास हथियार नहीं है लेकिन अगर उसकी पत्नी जेल जाती है तो वह हथियार खरीदेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here