जालंधर/गोराया (sneha) : खबर जिला जालंधर के गोराया शहर से है जहां पर देर रात को विश्व प्रसिद्ध ऐतहासिक श्री राम मंदिर श्री ऋिषी कुटिया में चोरी की वारदात के साथ साथ बेअदबी भी कर दी गई। जिसका पता सुबह चला तो मंदिर के सेवादारों में रोष की लहर चल रही है। बता दे कि बीती रात चोरों द्वारा शहर के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में ताले तोड़कर घुसे तथा जूते पहन कर मंदिर के अंदर घूमते हुए उन्होंने ताले तोड़कर गोलकों में पड़ा हुआ पैसा निकाल लिया इतना ही नहीं मंदिर के जिस हिस्से में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी वहां पर जूते पहन कर चोर घूमते रहे सुबह के समय मंदिर के सेवादारों को जब पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी मंदिर के सेवादारों द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें सभी आरोपी नजर आ रहे थे ।

















