जालंधर/तरनतारन (नवनीत कौर):घर में घुस कर नाबालिक के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस घटना में शामिल 2 और आरोपियों को नामजद करते हुए तरनतारन पुलिस ने कुल 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 2 दिन पहले वह अपने काम को लेकर नजदीकी गांव में गया था। उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में उपस्थित थी। देर रात वह अपने घर वापस लौटा। उसकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसने अपनी बेटी की तलाश की। जब वह घर की छत पर गया तो उसने अपनी बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। पूछताछ करने पर बेटी ने इस बात का खुलासा किया कि परमिंदर सिंह नामक युवक घर पहुंचा। इसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। परमिंदर सिंह ने यह सब जतिंदर सिंह व लवप्रीत सिंह के कहने पर किया है। इस घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

















