जालंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर) : पंजाब के चंडीगढ़ में आने जाने वालों के लिए अहम खबर सामने आई है, दरअसल आज शहर में कुछ रास्ते बंद रहेंगे। शहर में पाइप लाइन की मुरम्मत का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इसके मुताबिक सेक्टर-39 से सेक्टर 39/56 डिवाइडिंग रोड (विकास मार्ग) से एमईएस चंडीमंदिर तक पाइपलाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते 12 जून को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक सेक्टर 39/56 डिवाइडिंग रोड की ओर जाने वाली सड़कें बंद रहेंगी।शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने शहरवासियों से 12 जून को उपरोक्त सड़कों से न गुजरने की अपील की है। उन्होंने शहरवासियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

















