चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर छिड़े बवाल के बीच आज आम आदमी पार्टी (AAP) बड़ा प्रदर्शन करेगी। वह आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय को घेरने की तैयारी मे है। आप का आरोप है कि भाजपा के प्रीसाइडिंग ऑफिसर ने चुनाव में धांधली कर भाजपा का मेयर बनाया है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से कार्यकर्ताओं को आज दिल्ली में पहुंचने को कहा गया है।
गठबंधन की तरफ से प्रीसाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि प्रीसाइडिंग अफसर द्वारा ही जो 8 वोट रद्द हुए हैं, उन पर पेन से निशान लगाकर उन्हें इनवेलिड किया है। चुनाव के दौरान गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के काउंटिंग एजेंट योगेश ढींगरा को भी इनवेलिड वोट नहीं दिखाए गए।
विरोध के बावजूद भी उन्होंने रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया जबकि प्रीसाइडिंग अफसर नगर निगम में ही नॉमिनेटेड पार्षद है। वह भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक सेल के महासचिव भी हैं। ऐसे में उन्होंने पार्टी के दबाव में आकर काम किया है। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर छिड़े बवाल के बीच आज आम आदमी पार्टी (AAP) बड़ा प्रदर्शन करेगी। वह आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय को घेरने की तैयारी मे है। आप का आरोप है कि भाजपा के प्रीसाइडिंग ऑफिसर ने चुनाव में धांधली कर भाजपा का मेयर बनाया है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से कार्यकर्ताओं को आज दिल्ली में पहुंचने को कहा गया है।
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर 30 जनवरी को चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया के तहत गठबंधन किया था। इसमें 13 वोट आप के थे, जबकि 7 वोट कांग्रेस पार्टी के थे। दोनों के वोट मिलाकर कुल 20 वोट I.N.D.I.A. के पास थे। वहीं भाजपा के पास 14 वोट पार्षदों, एक वोट सांसद किरण खेर का और एक वोट शिरोमणि अकाली दल के पार्षद का था।
भारतीय जनता पार्टी के पास कुल 16 वोट थे। ऐसे में I.N.D.I.A. के उम्मीदवार कुलदीप कुमार का जितना लगभग तय था। लेकिन नतीजों के समय भारतीय जनता पार्टी को 16 वोट मिले। जबकि I.N.D.I.A. के उम्मीदवार को 12 वोट मिले और 8 वोट इनवेलिड करार दे दिए गए। इन आठ वोटों पर ही गठबंधन का ऐतराज है। इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

















