चम्बा से अमृतसर जा रही HRTC बस पलटी ,हादसे में 1की मौत , 16 घायल

0
43

चम्बा /जालंधर (सिमरन): चम्बा-पठानकोट नैशनल हाईवे पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मृत्यु हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा शुक्रवार रात 3 बजे का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस चम्बा से अमृतसर जा रही थी। बस जब पठानकोट के मामून कैंट के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 41 यात्री माैजूद थे, जिनमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को गाड़ियों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

आरएम चम्बा शुगल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य तक भेजा गया। वहीं हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here