चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम इस दिन पहुंचेंगे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार, चर्च में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का प्रकाश उत्सव जाएगा मनाया

0
33

जालंधर (sneha) : देश और दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और प्रभु यीशु मसीह के प्रकाश उत्सव को लेकर चर्चों को सजाया भी जा रहा है। वहीं पंजाब के जालंधर में 25 दिसंबर को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम मैं पहुंच कर समागम में शामिल होंगे। बॉलीवुड के कलाकार जालंधर के समागम के बाद न्यू चंडीगढ़ कुराली में स्थित चर्च में जाएंगे।

इस संबंध में चर्च के प्रबंधक अवतार सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी और कहा कि प्रभु यीशु मसीह के प्रकाश उत्सव को लेकर 25 दिसंबर को बॉलीवुड के कलाकार जालंधर के नकोदर रोड पर सथित में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम सुबह 11 बजे के समागम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बीती 15 दिसंबर को एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी और उसे शोभायात्रा को आरंभ करने के लिए सुनील शेट्टी राखी सावंत के साथ और भी कई कलाकार पहुंचे थे। उन्होंने बताया चर्च के पास्टर बलजिंदर सिंह द्वारा उनका फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया,वही सुनील शेट्टी ने रिबन काटकर शोभा यात्रा का आरंभ किया था।उन्होंने बताया चर्च के बलजिंदर सिंह द्वारा प्रभु यीशु मसीह प्रकाश उत्सव को लेकर सारे प्रबंध किए जा रहे हैं,लोगों को विशेष आने के लिए कहा जा रहा है।

चर्च प्रबंधक ने बताया बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी, जयप्रदा,गोविंदा,जैकी श्रॉफ,प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी गुलशन ग्रोवर सहित थे कपिल शर्मा शो से किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और रामपाल यादव सहित कई और भी कलाकार 25 दिसंबर को जालंधर की ताजपुर चर्च में पहुंच रहे है। उन्होंने बताया सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम जालंधर में समागम होगा और उसके बाद शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक न्यू चंडीगढ़ कुराली में क्रिसमस का समागम किया जाएगा। जालंधर होकर न्यू चंडीगढ़ के कुराली चर्च में यह सभी दिग्गज कलाकार शाम को पहुंचेंगे।

चर्च प्रबंधक अवतार सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के प्रकाश उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और 25 दिसंबर को लोग चर्च के समागम में पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग 25 दिसंबर को नहीं पहुंच पाएंगे उनके लिए 31 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ कुराली चर्च में समागम रखा जाएगा और वह 31 दिसंबर को उसे समागम में शामिल हो सकते हैं।

वही सुरजीत थापर ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह का प्रकाश उत्सव 25 दिसंबर को दोनों चर्च में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार समागम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अदाकार सुनील शेट्टी और कई कलाकारों ने पास्टर बलजिंदर सिंह से प्रार्थना भी करवाई है और वह समागम में शामिल होकर प्रभु यीशु मसीह का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here