पंजाब डेस्क (sneha) : पंजाब में सभी राजनितिक दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी बीच पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का चुनावी मौसम में सुरीला अंदाज देखने को मिला है। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह सी.एम. मान पंजाबी गायक सुखविंदर सिंह के साथ गाड़ी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। वह पंजाबी गीत सोने देया वे कंगना गा रहे हैं। पंजाब के सी.एम. मान के इस अंदाज को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और इसे लोगों द्वारा प्यार दिया जा रहा है।


















