चेक बाउंस मामले में आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

0
52

जालंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर) : चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने साक्ष्य के अभाव में गोबिंद कुशवाह को बरी कर दिया है। शिकायतकर्ता कमलजीत कौर ने 2 लाख 90 हजार रुपये का चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था। गोबिंद के वकील पलविंदर सिंह लक्की ने दलील दी कि शिकायतकर्ता ने झूठा केस दर्ज कराया है। उनके पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं था कि उन्होंने शिकायतकर्ता से पैसे लिए थे। कमलजीत कौर ने शिकायत में बताया था कि वह गोबिंद कुशवाह को जानती थी। पैसों की जरूरत के लिए गोबिंद ने अगस्त 2018 को उससे 2 लाख 90 हजार रुपये लिए। पैसे वापस करने के लिए 5 सितंबर 2020 को चेक दिया, जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here