छठ पूजा के लिए पैसे मांगने पर पति ने की पत्नी की हत्या

0
62

Edited By: Sneha Das

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां छठ पूजा के लिए पत्नी द्वारा पैसा मांगना पति को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर लाश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर गांव से भाग निकला। फिलहाल, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 36 घंटे बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर कुशीनगर जिले से महिला का शव भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई चल रही है।

बता दें कि थाना सुरौली के ग्राम सुकई परसिया निवासी आलोक उर्फ विपिन सिंह ने गांव की ही रहने वाली खुशबू सिंह से वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। विपिन के घर वाले लड़की को रखने को तैयार नही हो रहे थे। हालांकि, गांव मे हुई पंचायत के बाद परिवार राजी हो गया था।   मृतका खुशबू के पिता हरि सहाय सिंह के मुताबिक, वर्ष 2019 में उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। शादी के कई साल बाद भी लड़का नहीं होने से ससुरालवाले नाराज रहते थे। वो लोग खुशबू को प्रताणित करते थे। विपिन भी मारपीट करने लगा था। दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। इनकार करने पर आए दिन खुशबू को परेशान किया जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here