जालंधर/मोहाली (sneha) : पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक नवजोत सिंह, के हत्यारों में से एक आरोपी को छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली के डेरा बस्सी में गायक नवजोत सिंह विर्क की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इसकी जानकारी DGP ने दी है। 5 साल पहले सात गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहे थे। उस समय इसकी हत्या को लव एंगल और प्रॉपर्टी से जोड़कर माना जा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि सिंगर की गाड़ी लूटने की कोशिश की थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने गोली मार कर इसकी हत्या कर दी। इसकी हत्या में अभिषेक उर्फ रजत और सौरभ नाम के दो युवक शामिल थे। जिनमें से सौरव की मृत्यु हो चुकी है, और रजत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी की मुताबिक सिंगर विर्क की हत्या में शामिल दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के राहुल खट्टा गैंग के लिए काम करते थे। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी यह उत्तर प्रदेश से ही लेकर आए थे। पुलिस अब आरोपी रजत को उत्तर प्रदेश से ही ट्रांसिट रिमांड पर लेकर आई है। आरोपी रजत उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। जबकि इसका दूसरा साथी हरियाणा का था।

















