छोटे Sidhu के आने की खुशी के बीच सियासत में Entry को लेकर बोले बलकौर सिंह

0
64

पंजाब डेस्क : बलकौर सिंह मूसेवाला के परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल बना हुआ है। हाल ही मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है।जिसका नाम सुभदीप सिंह सिद्धू रख दिया है। उनका मानना ​​है कि ये बच्चा हमारे लिए सुख और खुशियां लेकर आया है, हमारी बेरंग जिंदगी में रंग भरने आया है। इसीलिए इसका नाम शुभदीप सिंह सिद्धू रखा गया है। इस दौरान मूसेवाला की हवेली में दिन के सयय उसके प्रशंसकों ने इकट्ठे होकर होली वाला माहौल बनाया और खुशी में एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी सांझा की। इसके बाद रात में शानदार आतिशबाजी कर मनमोहक नजारा पेश किया और दुनिया भर में रह रहे सिद्धू के प्रशंसकों को नन्हें सिद्धू के आने की खुशखबरी दी।

इस बीच मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का सियासत को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल मीडिया ने बलकौर सिंह से सवाल किया कि अब जब उनके घर जया मेहमान आया है तो क्या वे अब सियासत से जुड़ेंगे। उन्होंने जवाब दिया कि उनके साथ लाखों लोगों की दुआएं और भावनाएं हैं, और वे उन लोगों की भावनाओं को बेचने वाले नहीं हैं। लेकिन मैंने कभी नहीं कहा कि वे सियासत में नहीं आएंगे। फिलहाल मेरा अभी सियासत में आने का मन नहीं है। साथ ही साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शुरू होने जा रहे है और लोगों से भी मेरी विनती है कि वोट ध्यान से डाले और कहा की मेरी ना ही कांग्रेस से ना ही अकाली दल और ना आम आदमी पार्टी से किसी के साथ नाराजगी है। मैं सिर्फ अपने बच्चे के इंसाफ के लिए लड़ता रहूंगा पर लोगों से अपील है कि वोट अपनी सोच समझ कर ही डाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here