जालंधर/गुरदासपुर (sneha) : हर बेटे का यह सपना होता है कि वह अपने पिता के सपने को साकार करे। इसी तरह अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए जापान से आए नौजवान गुरभेज सिंह ने मंड गांव में हेलीकॉप्टर उतारा और अपने पिता सपना पूरा किया। दरअसल, बादल के गुजरते हेलीकॉप्टर को देखकर पिता ने भी यह सपना देखा था। जिसके बाद बेटे ने कड़ी मेहनत कर जापान में बड़ा कारोबार खड़ा किया और फिर वो दिन आ गया जब उसने अपने गांव में हेलीकॉप्टर उतारा। यह देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया। गांव में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए नागरिक प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं।

















