जालंधर के इस इलाके के घर में लगी आग ,एक वयक्ति की हुई मौत , दो लोग झुलसे

0
72

पंजाब डेस्क:बता दे की जालंधर से गत देर रात एक नामी मेडिकल स्टोर संचालक की जिंदा जलकर मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर में वीरवार को आधी रात घर में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से मेडिकल संचालक अतुल सूद की मौत हो गई। इसके अलावा घटना में 2 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहा था। इस दौरान पत्नी भी झुलस गई। वहीं बता दें कि अतुल सूद का राजनीतिक में डंका बजता था। मृतक अतुल तीन बच्चों का पिता था और वह कंपनी बाग एक मेडिकल स्टोर चलाता था। वहीं बताया जा रहा कि दमकल विभाग के कर्मचारी द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस घटना दौरान दमकल विभाग का कर्मचारी भी गभीर घायल हो गया। उसके हाथ पर शीशा टूट कर गर गिया। घटना की सूचना मिलते थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

वहीं आशंका जताई जा रही है आग घर में ज्योत से लगी है। आग लगने से घर के अंदर से जोर-जोर से धमाकों की आवाज आई तो तुरंत कर्मचारी बाहर निकले। उन्हें घर के अंदर से धुआं उठता नजर आया। कर्मचारी भगत सिंह और जगदीश वहां से भागे मगर रामलाल वहीं पर फंस गया जिसे सीढ़ी लगाकर बचाया गया। वहीं जब आग पर काबू पाया गया और दकमल विभाग के कर्मचारी घर के अंदर गए तो अतुल का शव बरामद हुआ। वहीं पुलिस जांच जारी है। मृतक अतुल सूद के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही अगली कार्रवाई जांच में लाई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here