जालंधर के इस इलाके में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

0
65

जालंधर(सिमरन) :बता दे की जालंधर के फिल्लौर में 2 पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार कोर्ट मैरिज को लेकर छिड़े विवाद में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर पथराव किया गया। वहीं यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। पुलिस को दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार फिल्लौर के गांव गन्ना पिंड में गत रातक विवाद हुआ। एक पक्ष ने आरोप लगाए कि उसने पड़ोस में रहने वाले युवक ने उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं तकि उनके बेटे ने एक लड़की से कोर्ट मैरिज की है, जिसके बाद वह उन्हें धमकियां दे रहे हैं। इसके चलते गत रात उनके पड़ोसी ने कुछ व्यक्तियों को बाहर से बुला कर उन पर हमला किया।

वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि उनकी बेटी ने जिस लड़के से कोर्ट मैरिज की है वह उनके पड़ोसियों का दूर का रिश्तेदार है। इस कारण वह उनके साथ मारपीट करते हैं। वहीं इस घटना की सी.सी.टी.वी. पुलिस ने कब्जे में ले ली है और मामले की जांच की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here